देश की खबरें | आपसी लड़ाई में एक बाघ की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पन्ना बाघ अभयारण्य के परिक्षेत्र गहरीघाट में दो बाघों की आपसी लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पन्ना (मध्य प्रदेश), 10 अगस्त पन्ना बाघ अभयारण्य के परिक्षेत्र गहरीघाट में दो बाघों की आपसी लड़ाई में एक बाघ की मौत हो गई।

अभयारण्य के क्षेत्र संचालक के. एस. भदौरिया ने सोमवार को बताया कि गहरीघाट के बीट झालर स्थान पर सकरा के पास सात अगस्त को एक बाघिन को लेकर दो नर बाघों में हुई लड़ाई में एक नर बाघ की मौत हो गई। उसका शव आज बरामद हुआ।

यह भी पढ़े | सीएम अशोक गहलोत से सचिन पायलट गुट के विधायक भंवर लाल शर्मा ने की मुलाकात: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि वन रक्षक दिलीप ने दोनों बाघों की लड़ाई देखी थी।

भदौरिया ने कहा कि पी-431 एवं पी-123 नाम के इन दोनों बाघों के बीच काफी संघर्ष हुआ था तथा आपसी संघर्ष में घायल होने के कारण पी-123 बाघ के मृत होने के पश्चात उसका शव पानी में सकरा से बहकर करीब आठ किलोमीटर दूर हिनौता परिक्षेत्र के पठाई शिविर के पास केन नदी में तैरता हुआ मिला।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

भदौरिया ने बताया कि पानी में रहने के कारण इस बाघ का शव फूल चुका था तथा उसका सिर नहीं था। संभवत: पानी के अंदर मगरमच्छों ने उसका सिर खा लिया होगा।

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर बाघ की मृत्यु आपसी संघर्ष में होना पाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान