एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा में ट्रेन की छत पर चढ़े सैनिक की करंट लगने से मौत

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक यात्री ट्रेन की छत पर चढ़ने के बाद करंट लगने से 24 वर्षीय एक सैनिक की मौत हो गई. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात बाड़ी ब्राह्मणा स्टेशन के पास हुआ.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा में ट्रेन की छत पर चढ़े सैनिक की करंट लगने से मौत

जम्मू, 15 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक यात्री ट्रेन की छत पर चढ़ने के बाद करंट लगने से 24 वर्षीय एक सैनिक की मौत हो गई. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात बाड़ी ब्राह्मणा स्टेशन के पास हुआ.

मृतक की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी रामचंद्र चौधरी के रूप में हुई है. वह श्रीनगर में 'टेरिटोरियल आर्मी बटालियन' में कार्यरत था और अपनी नई पोस्टिंग के लिए सिकंदराबाद जा रहा था. यह भी पढ़ें : गठबंधन सरकार में अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों में असहमति होना स्वाभाविक: चंद्रकांत पाटिल

अधिकारियों ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह ट्रेन की छत पर क्यों चढ़ा. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).