एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पंजाब सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने बुधवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी।

जरुरी जानकारी | पंजाब सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर पंजाब सरकार ने बुधवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘‘पंजाब सरकार के 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनधारकों के परिजनों को दिवाली का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को उनके महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की।’’

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के हवाले से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने एक नवंबर से कर्मचारियों और पेंशनधारकों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने की मंजूरी दे दी। इस तरह डीए 38 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हो गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से 6.50 लाख से अधिक कर्मचारियों, पेंशनधारकों और उनके परिजनों को फायदा होगा।

उन्होंने कर्मचारियों को राज्य प्रशासन का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि उनके हितों की रक्षा करना और उनका कल्याण सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).