जरुरी जानकारी | पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। यह वृद्धि दिसंबर से लागू होगी।

चंडीगढ़, 18 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। यह वृद्धि दिसंबर से लागू होगी।

पंजाब राज्य मंत्रालय संबद्ध सेवा यूनियन (पीएसएमएसयू) के अध्यक्ष अमरीक सिंह ने कहा कि बढ़ोतरी के बाद डीए बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा।

पीएसएमएसयू के प्रतिनिधियों के साथ यहां एक बैठक के बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया। मुलाकात के दौरान मान ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की।

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है, ''आज पंजाब राज्य मंत्रालय संबद्ध सेवा सेवा यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनके मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। यह बताते हुए खुशी है कि हम कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने जा रहे हैं... डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो एक दिसंबर 2023 से प्रभावी होगी।''

बैठक के बाद पीएसएमएसयू अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बाकी आठ फीसदी डीए भी जल्द दिया जाएगा।

कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने, लंबित 12 प्रतिशत डीए जारी करने और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रहे थे।

पीएसएमएसयू ने रविवार को अपनी एक महीने से अधिक लंबी हड़ताल को निलंबित कर दिया था, जो आठ नवंबर से शुरू हुई थी।

उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बैठक से पहले अपनी हड़ताल स्थगित कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\