एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण का परिणाम है मौजूदा त्रासदी : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह भयावह त्रासदी अहंकार एवं अक्षमता के घातक मिश्रण का परिणाम है।

देश की खबरें | अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण का परिणाम है मौजूदा त्रासदी : राहुल
जियो

नयी दिल्ली, 12 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह भयावह त्रासदी अहंकार एवं अक्षमता के घातक मिश्रण का परिणाम है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत एक गलत प्रतिस्पर्धा जीतने के लिए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। यह भयावह त्रासदी अहंकार और अक्षमता के घातक मिश्रण का परिणाम है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: पीएम मोदी ने लाओस के प्रधानमंत्री थॉन्गलॉन सिसॉलिथ से फोन पर की बात: 12 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस नेता ने पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि और कोविड-19 के संक्रमण के संदर्भ में भारत के दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचने से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया।

देश में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 के संक्रमण के नये मामले पहली बार 10,000 के पार पहुंच गए, जिसके बाद देश में इसके मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,97,535 हो गई। इसके अलावा 396 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 8,498 हो गई है।

यह भी पढ़े | सीएम उद्धव ठाकरे ने  IFLOWS का किया उद्घाटन , कहा- बाढ़ का पूर्वानुमान लगाने वाली प्रणाली मुंबई के लिए साबित होगी वरदान.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,956 नये मामले सामने आए।

‘वर्ल्डोमीटर’ के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों के लिहाज से भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ दुनिया का चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).