एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | धान खरीद के मुद्दे पर ओडिशा विधानसभा में गतिरोध जारी, सदन की कार्यवाही स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र में लगातार तीसरे दिन शनिवार को धान खरीद के मुद्दे पर गतिरोध जारी रहा। विपक्षी भाजपा एवं कांग्रेस ने धान खरीद में राज्य सरकार द्वारा कथित अनियमितता किए जाने को लेकर हंगामा किया।

देश की खबरें | धान खरीद के मुद्दे पर ओडिशा विधानसभा में गतिरोध जारी, सदन की कार्यवाही स्थगित

भुवनेश्वर, 20 फरवरी ओडिशा विधानसभा के बजट सत्र में लगातार तीसरे दिन शनिवार को धान खरीद के मुद्दे पर गतिरोध जारी रहा। विपक्षी भाजपा एवं कांग्रेस ने धान खरीद में राज्य सरकार द्वारा कथित अनियमितता किए जाने को लेकर हंगामा किया।

सदन में जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ विपक्षी सदस्य आसन के सामने आ गए और सरकार से सात दिन के भीतर किसानों से सभी धान के बोरों की खरीद की घोषणा करने की मांग करने लगे।

भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जबकि कांग्रेस विधायकों के एक धड़े ने पार्टी के मुख्य सचेतक ताराप्रसाद बहिनीपति के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष के मंच पर चढ़ने की कोशिश की।

विधानसभा अध्यक्ष एसएन पात्रो ने विपक्ष के सदस्यों से अपनी सीट पर जाने और कार्यवाही में शामिल होने का अनुरोध किया।

विपक्षी विधायकों के विरोध के बीच विधानसभाध्यक्ष ने खाद्य आपूर्ति, उपभोक्ता कल्याण एवं सहकारी मंत्री आरपी स्वाइन को धान खरीद पर बयान देने को कहा।

मंत्री ने सदन को बताया कि सरकार 31 मार्च 2021 तक धान खरीद का कार्य पूरा कर लेगी। उन्होंने कुछ आंकड़े भी दिए लेकिन इसके बावजूद विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन जारी रखा।

पात्रो द्वारा बार-बार सदन में शांति बनाए रखने की अपील की गई लेकिन इसका असर नहीं हुआ जिसके बाद पहले उन्होंने भोजन अवकाश से पहले सदन की कार्यवाही स्थगित की और अंतत: पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट से शाम चार बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

मंत्री के बयान पर भाजपा सदस्यों ने नाराजगी जताई। विपक्ष के मुख्य सचेतक और भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन माझी ने कहा, ‘‘ हम सदन का कामकाज स्थगित कर किसानों के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे थे लेकिन राज्य सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।’’

कांग्रेस सदस्य बहिनीपति ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने धान खरीद पर चर्चा के लिए दिए गए नोटिस को स्वीकार नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2021 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).