देश की खबरें | मुथुरा के गोवर्धन में अतिथि गृह से मिला व्यक्ति का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गोवर्धन कस्बे में स्थित अतिथि गृह से बुधवार सुबह 38 वर्षीय एक युवक का शव मिला। युवक भरतपुर (राजस्थान) की महिला के साथ अतिथि गृह में रुका था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 16 दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गोवर्धन कस्बे में स्थित अतिथि गृह से बुधवार सुबह 38 वर्षीय एक युवक का शव मिला। युवक भरतपुर (राजस्थान) की महिला के साथ अतिथि गृह में रुका था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस इस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कर रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़े | UP: हाथरस में एसिड, गधे की लीद से नकली मसाला बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार.

बुधवार सुबह करीब पांच बजे अतिथि गृह से महिला कहीं चली गई। छह बजे सफाईकर्मी जब कमरे में पहुंचा तो उसने युवक को बेहोश पाया और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की तो पता चला कि अतिथि गृह का कमरा महिला के नाम से लिया गया था। रजिस्टर एवं पहचान पत्र के आधार पर महिला का नाम प्रेमवती कोली बताया गया है और वह भरतपुर की है।

यह भी पढ़े | UP: कानपुर में दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म के आरोप में फरार कर्नल गिरफ्तार.

पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

गोवर्धन थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच हत्या व आत्महत्या के बिंदुओं से करेगी। इस मामले में मृतक की पहचान के साथ-साथ उक्त महिला की भी खोज की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर