UP: हाथरस में एसिड, गधे की लीद से नकली मसाला बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार
हाथरस पुलिस ने गधे की लीद और एसिड का इस्तेमाल कर स्थानीय ब्रांडों के मसाले बनाने वाली एक विनिर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है. यह कारखाना नवीपुर इलाके में स्थित है और पुलिस ने सूचना मिलने पर छापा मारा.
हाथरस, 16 दिसंबर: हाथरस (Hathras) पुलिस ने गधे की लीद और एसिड का इस्तेमाल कर स्थानीय ब्रांडों के मसाले बनाने वाली एक विनिर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है. यह कारखाना नवीपुर (Navipur) इलाके में स्थित है और पुलिस ने सूचना मिलने पर छापा मारा. फैक्ट्री के मालिक अनूप वाष्र्णेय, जो हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी भी हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है. संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा (Prem Prakash Meena) ने कहा, "हमने कुछ स्थानीय ब्रांडों के नाम पर पैक किए जा रहे 300 किलोग्राम से अधिक नकली मसाले जब्त किए हैं."
उन्होंने कहा कि छापे के दौरान, नकली मसाले तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई हानिकारक तत्व पाए गए, जिनमें गधे की लीद, भूसा, अखाद्य रंग और एसिड से भरे ड्रम शामिल थे. बरामद किए गए मिलावटी मसालों में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और गरम मसाला शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की खाप 17 दिसंबर को किसान आंदोलन में शामिल होंगी
उन्होंने कहा कि 27 से अधिक नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं और लैब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. वाष्र्णेय को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि वाष्र्णेय उस स्थान पर मसाला कारखाने के संचालन के लिए लाइसेंस दिखाने में नाकाम रहा जहां इसे चलाया जा रहा था. वह उन ब्रांडों के लाइसेंस भी नहीं दिखा सका, जिन्हें पैक किया जा रहा था. यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं मसाले बनाने के लिए यूनिट में तैयार की गई सामग्री शहर की अन्य इकाइयों को भी तो नहीं दी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

