देश की खबरें | बंगाल में नदी में मिला साहूकार का शव, परिवार को दो कर्जदारों पर शक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में 58 वर्षीय एक साहूकार का शव नदी से बरामद किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
रानाघाट (पश्चिम बंगाल) 16 मार्च पुलिस ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में 58 वर्षीय एक साहूकार का शव नदी से बरामद किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार ने दो कर्जदारों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने परिवार के आरोपों के आधार पर हत्या की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान नासुराम बिस्वास के रूप में हुई है जिसका शव शनिवार दोपहर रानाघाट जिले के ताहेरपुर थाना क्षेत्र में चूर्णी नदी से बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक सनी राज ने बताया, "शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमने आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।"
बिस्वास के परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले बिस्वास से भारी रकम कर्ज लेने वाले दो लोगों ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया।
परिवार ने दावा किया कि दोनों ने उसे होली के दिन शराब पार्टी में आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने उसे नशे में धुत कर दिया और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2025 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

