देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के रियासी में विदेशी आतंकवादी का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में घायल एक विदेशी आतंकवादी का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 18 अगस्त जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में घायल एक विदेशी आतंकवादी का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उस आतंकवादी के फिसलकर गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गयी और उसका शव बरामद कर लिया गया।

पांच अगस्त को हुई मुठभेड़ एक आतंकवादी मारा गया था, जबकि एक घायल हो गया था। मुठभेड़ के बाद घायल आतंकी का पता नहीं चल सका था।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया, ‘‘खवास मुठभेड़ में घायल हुए आतंकवादी का शव विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा रियासी के ढाकीकोट इलाके में ढूंढ़ा गया।’’

सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर दो ग्रेनेड, एके राइफल की तीन मैगजीन, 90 गोलियां, पिस्तौल की 32 गोलियां और कुछ अन्य सामग्री बरामद की गई।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घायल आतंकवादी की तलाश में रियासी जिले के वन क्षेत्र में एसओजी के साथ सेना लगातार अभियान जारी रखे हुई थी।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान ढाकीकोट के पास वन क्षेत्रों में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तैनात सेना और पुलिसकर्मियों ने बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि जब एक संदिग्ध व्यक्ति तैनाती स्थल के पास पहुंचा और उसे चुनौती दी गई, इस पर उसने भागने की कोशिश की।

सेना के जवानों ने उसे पकड़ने के लिए अपने स्थान में परिवर्तन किया।

प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी को घने जंगल में लड़खड़ाते और चट्टान से गिरते हुए देखा गया था। उन्होंने बताया कि खराब मौसम और वहां की भौगोलिक स्थिति के कारण तलाशी अभियान रात भर के लिए रोक दी गई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि तड़के एसओजी और ग्राम रक्षा समिति (वीडीसी) के सदस्यों के साथ तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध विदेशी आतंकवादी का शव घाटी में मिला।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच अगस्त को गुंधा खवास इलाके में पुलिस के साथ दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया था।

उन्होंने बताया कि रियासी और राजौरी पुलिस सहित विभिन्न बलों का एक संयुक्त दल मुठभेड़ के दौरान घायल दूसरे आतंकवादी की तलाश में था, जो घने पत्तों का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि इस आतंकवादी पर राजौरी-पुंछ क्षेत्र में कई आतंकी मामलों में शामिल होने का संदेह है, जिनमें हाल ही में केसरी हिल में सुरक्षा बलों पर हुए हमले और ढांगरी की आतंकवादी घटना भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी