एजेंसी न्यूज

दिल्ली में फ्रिज में एक व्यक्ति का शव पाया गया

उत्तरी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव फ्रिज के भीतर पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

दिल्ली में फ्रिज में एक व्यक्ति का शव पाया गया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits file)

नयी दिल्ली, 22 जुलाई : उत्तरी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव फ्रिज के भीतर पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजकर 15 मिनट पर किसी व्यक्ति ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि उसके रिश्तेदार फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं. जब वह महिला गौतमपुरी पहुंची तो उन्होंने वहां फ्रिज में अपने रिश्तेदार का शव पाया. यह भी पढ़ें : Hathras Kanwariya Accident: हाथरस में बेकाबू ट्रक ने दर्जनों कांवडियों को रौंदा, 7 भक्तों की मौत

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया. मृतक की पहचान जाकिर नाम के व्यक्ति के रूप में की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).