देश की खबरें | कबाड़ व्यवसायी और उसकी पत्नी के शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में मंगलवार सुबह एक कबाड़ व्यवसायी और उसकी पत्नी के शव संदिग्ध हालात में अलग-अलग स्थानों पर पाए गए।

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 22 नवंबर जिले में मंगलवार सुबह एक कबाड़ व्यवसायी और उसकी पत्नी के शव संदिग्ध हालात में अलग-अलग स्थानों पर पाए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने मंगलवार को बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय कबाड़ व्यवसायी इब्राहिम का अर्धनग्न शव उसके घर के अंदर पाया गया जबकि उसकी पत्नी हाजरा (57) का शव एक खाली पड़े भूखंड में बने शौचालय के नजदीक पाया गया। उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था।

मुनिराज ने बताया कि इब्राहिम की बेटी रहीमा घर के पिछले हिस्से में रहती है। वह आज सुबह जब बाजार से लौटी तो देखा कि इब्राहिम काफी देर से सो रहा है। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो अपने पिता का शव बिस्तर पर पाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रहीमा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पड़ोस के लोग भी पहुंच गए और उन्होंने हाजरा की तलाश की तो उसका शव दौलत नगर कॉलोनी में एक प्लॉट पर बने शौचालय के नजदीक से बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि हाजरा इब्राहिम की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली बीवी शबनूर ने उसका घर छोड़ दिया था और अपने बेटों मिलन और असगर के साथ दिल्ली के साकेत स्थित शेख सराय में रहती है।

इब्राहिम की बेटी रहीमा उसकी पहली पत्नी से हुई संतान है और वह अपने सात बच्चों के साथ उसके मकान के पिछले हिस्से में रहती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की तफ्तीश के लिए पुलिस के दो दल बनाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\