देश की खबरें | ऋषभ पंत से मिले डीडीसीए के निदेशक, इलाज पर संतोष व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा ने शनिवार को यहां मैक्स अस्पताल में क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की और अस्पताल में इस युवा खिलाड़ी के उपचार पर संतोष जताया।

देहरादून, 31 दिसंबर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा ने शनिवार को यहां मैक्स अस्पताल में क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की और अस्पताल में इस युवा खिलाड़ी के उपचार पर संतोष जताया।

श्याम शर्मा ने पंत से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यहां चिकित्सकों द्वारा पंत की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। बीसीसीआई भी उनके संपर्क में है, उनकी हालत पर ताजा जानकारी ले रहा है। फिलहाल उन्हें यहीं रखा जाएगा। ’’

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली।

पंत अपनी मां को ‘सरप्राइज’ देने के लिये रूड़की जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि पंत (25) को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। यह दुर्घटना उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई थी।

एक सवाल के जवाब में श्याम शर्मा ने कहा कि पंत ने उन्हें बताया कि अंधेरा था और दुर्घटना उस समय हुई जब वह एक गड्ढे को पार करने की कोशिश कर रहे थे।

इससे पहले, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचकर क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की।

मैक्स अस्पताल से बाहर निकलने के बाद अनिल कपूर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पंत की स्थिति ठीक है। हम उनसे प्रशंसकों के रूप में मिले। आइए हम प्रार्थना करें कि वह जल्द ठीक हो जाएं और हम उन्हें फिर से खेलते हुए देखें।’’

अनिल कपूर के साथ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अनुपम खेर ने कहा कि उन दोनों ने युवा क्रिकेटर को खूब हंसाया। खेर ने कहा, ‘‘सब कुछ ठीक है। हम पंत, उनकी मां और रिश्तेदारों से मिले। वे सब ठीक हैं। हमने उन्हें खूब हंसाया।’’ अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पंत की हालत स्थिर है।

पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक समेत 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी-ट्वेंटी में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज