देश की खबरें | यौन उत्पीड़न की शिकायत पर डीसीडब्ल्यू ने एसएचओ को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शहर की पुलिस से दिल्ली में एक पेइंग गेस्ट (पीजी) सुविधा में रहने वाली महिला द्वारा दायर कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

नयी दिल्ली, 26 जून दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शहर की पुलिस से दिल्ली में एक पेइंग गेस्ट (पीजी) सुविधा में रहने वाली महिला द्वारा दायर कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

डीसीडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि 12 जून की आधी रात के आसपास जब उत्तरी दिल्ली में पीजी में रहने वाली महिला अपनी मित्रों के साथ बालकनी में खड़ी थी तो आवास के बाहर एक युवक ने उन्हें घूरते हुए यौन कृत्य किया।

इस संबंध में 19 जून को दिल्ली पुलिस को एक नोटिस भेजकर मामले में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी गई थी। हालांकि दिल्ली पुलिस जवाब दाखिल करने में विफल रही।

अब डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस को समन जारी कर मामले में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। उसने दिल्ली पुलिस से प्राथमिकी की प्रति और मामले में की गई गिरफ्तारियों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।

आयोग ने दिल्ली पुलिस से निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रदान करने में विफल रहने के कारण भी बताने को कहा है। डीसीडब्ल्यू ने मौरिस नगर थाने के प्रभारी को 28 जून को आयोग के सामने पेश होने और मामले पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट प्रदान करने को कहा है।

डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने इसे “बेहद गंभीर” मामला करार दिया।

उन्होंने कहा, “दिल्ली के पीजी में हजारों महिलाएं और लड़कियां रहती हैं और उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। मुझे यह भी बताया गया है कि इस आदमी ने एक ही पीजी के बाहर एक से अधिक बार अश्लील हरकतें की हैं।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों और कैसे हैं? पहली बार में पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गयी? ऐसे अपराधों को रोकने के लिए प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए और इस आदमी को पुलिस द्वारा तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका