कोरोना संक्रमित महिला को बचाने के बाद डीसीडब्ल्यू काउंसलर व चालक पृथक-वास में भेजे गए
आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की एक महिला काउंसलर और एक चालक को कोरोना वायरस के संदेह में पृथक-वास मे भेजा गया है।
आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दोनों उस महिला को बचाने के अभियान में शामिल थे जिसे अपने मन से शादी करने पर उनके माता-पिता ने घर में बंधक बना लिया था।
बाद में जांच में स्पष्ट हुआ कि वह महिला कोरोना वायरस से संक्रमित थीं।
आयोग प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंगला को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी।
डीसीडब्ल्यू काउंसलर ने केएन काटजू मार्ग थाने के पुलिस कर्मियों की मदद से 24 अप्रैल को उस महिला को बचाया था।
महिला को उसके पति को सौंप दिया गया और वे दोनों पानीपत चले गए। बाद में एक दुर्घटना में दोनों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आयोग ने कहा कि अस्पताल में जांच के दौरान पता लगा कि महिला कोरोना वायरस से संक्रमित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

