DCW Major Molestation Case: भाजपा का दावा, आरोपी ‘आप’ सदस्य
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) प्रमुख स्वाति मालीवाल से छेड़छाड़ के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति पर उन्होंने आरोप लगाया है वह ‘आप’ सदस्य है और उनका ‘नाटक’ एक साजिश का हिस्सा था जो अब ‘पर्दाफाश’ हो गया है.
नयी दिल्ली, 21 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) से छेड़छाड़ के दावों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति पर उन्होंने आरोप लगाया है वह ‘आप’ सदस्य है और उनका ‘नाटक’ एक साजिश का हिस्सा था जो अब ‘पर्दाफाश’ हो गया है. आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा नियुक्त मालीवाल पर भाजपा के कई नेताओं ने निशाना साधा. इस मुद्दे पर ‘आप’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने आरोप लगाया था कि रात में निरीक्षण के दौरान एक नशे में धुत व्यक्ति ने उनके साथ कथित छेड़छाड़ की और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाहर उनकी कार द्वारा 10-15 मीटर तक घसीटा.
मालीवाल का दावा है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था, तभी वाहन चालक ने कार आगे बढ़ा दी. इस घटना के बाद दक्षिण दिल्ली के संगम विहार निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. यह भी पढ़ें : झारखंड : उच्च न्यायालय ने पूर्व मंत्री एक्का और उनकी पत्नी की आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा बरकरार रखी
भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने ट्वीट किया कि मालीवाल के ‘नाटक’ का पर्दाफाश हो गया है. उन्होंने सवाल किया, “आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस को बदनाम करने के लिए ‘नाटक’ किया और उसकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए. क्या महिला सुरक्षा के गंभीर मुद्दे पर सस्ती राजनीति जायज है?” दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष विरेंद्र सचदेव ने कहा कि हरीश चंद्र जो मालीवाल से कथित छेड़छाड़ का आरोपी है वास्तव में संगम विहार इलाके में आप का प्रमुख कार्यकर्ता है.उन्होंने एक तस्वीर भी जारी की जिसमें आरोपी आप विधायक प्रकाश जरवाल के लिए प्रचार करता दिख रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

