देश की खबरें | पेठा कारखाने में घुसा डीसीएम वाहन, एक मजदूर की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महरहा रोड पर बुधवार को एक डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर पेठा कारखाने में घुस गया। हादसे में कारखाने के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), नौ मार्च फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महरहा रोड पर बुधवार को एक डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर पेठा कारखाने में घुस गया। हादसे में कारखाने के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बिंदकी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को एक तेज रफ्तार डीसीएम वाहन अनियंत्रित होकर पेठा बनाने के कारखाने में घुस गया। उन्होंने बताया कि हादसे में आगरा के रहने वाले नरेश (47) की मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक अन्य मजदूर विजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे कानपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एसएचओ ने बताया कि हादसे के बाद चालक डीसीएम वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

