एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डीबी कॉर्प का चौथी तिमाही का लाभ 60 फीसदी घटकर 25 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया संस्थान डीबी कॉर्प का मार्च 2022 में खत्म चौथी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 60.39 फीसदी गिरकर 24.52 करोड़ रुपये रह गया।

जरुरी जानकारी | डीबी कॉर्प का चौथी तिमाही का लाभ 60 फीसदी घटकर 25 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 13 मई मीडिया संस्थान डीबी कॉर्प का मार्च 2022 में खत्म चौथी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 60.39 फीसदी गिरकर 24.52 करोड़ रुपये रह गया।

पिछले वर्ष जनवरी से मार्च की तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 61.91 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसका परिचालन से प्राप्त राजस्व 3.36 फीसदी बढ़कर 471.96 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष समान अवधि में 456.60 करोड़ रुपये था।

कुल खर्च पिछले वर्ष के 388.42 करोड़ रुपये से बढ़कर 446.38 करोड़ रुपये हो गया।

प्रिंटिंग, पब्लिशिंग और संबंधित व्यवसाय से प्राप्त राजस्व 2.91 फीसदी बढ़कर 442.15 करोड़ रुपये हो गया। विज्ञापन से प्राप्त समेकित राजस्व 1.6 फीसदी बढ़कर 313.4 करोड़ रुपये हो गया।

बीते पूरे वित्त वर्ष में शुद्ध मुनाफा 0.8 फीसदी बढ़कर 142.55 करोड़ रुपये हो गया जो 2020-21 में 141.41 करोड़ रुपये था। परिचालन से प्राप्त राजस्व 1,768.54 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष के 1,507.70 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.30 फीसदी अधिक है।

डीबी कॉर्प के प्रबंध निदेशक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि प्रिंट विज्ञापन के जरिए प्राप्त राजस्व कोविड महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच रहा है।

डीबी कॉर्प ने शेयर बाजारों को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने 2021-22 के लिए तीन रुपये प्रति इक्विटी शेयर का लाभांश देने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).