जरुरी जानकारी | डीबी कॉर्प का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 4.6 प्रतिशत घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4.65 प्रतिशत घटकर 118.21 करोड़ रुपये रहा है।
नयी दिल्ली, 16 जनवरी मीडिया कंपनी डीबी कॉर्प लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4.65 प्रतिशत घटकर 118.21 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 123.97 करोड़ रुपये रहा था।
डीबी कॉर्प ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन आय मामूली घटकर 642.65 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 644.71 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी का कुल खर्च चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 495.58 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 497.38 करोड़ रुपये था।
दिसंबर तिमाही में मुद्रण (प्रिंटिंग), प्रकाशन एवं संबद्ध कारोबार से राजस्व मामूली रूप से घटकर 594.17 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, रेडियो कारोबार से राजस्व 5.47 प्रतिशत बढ़कर 48.64 करोड़ रुपये हो गया।
डीबी कॉर्प की कुल आमदनी (अन्य आय मिलाकर) दिसंबर तिमाही में 1.37 प्रतिशत गिरकर 655.64 करोड़ रुपये रही।
इस बीच, शेयर बाजारों को दी एक अन्य सूचना में डीबी कॉर्प ने प्रबंधन में बदलाव की जानकारी दी। कंपनी ने रुनित किशोर शाह को अतिरिक्त निदेशक और विजय कुमार टी वी को विज्ञापन बिक्री में मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है।
डीबी कॉर्प सबसे बड़ी प्रिंट मीडिया कंपनियों में से एक है और पांच समाचार पत्र - दैनिक भास्कर, दिव्य भास्कर, दिव्य मराठी, सौराष्ट्र समाचार और डीबी स्टार प्रकाशित करती है। इसके पास 94.3 माई एफएम रेडियो स्टेशन भी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2025 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

