जरुरी जानकारी | डीबी कॉर्प का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में तीन गुना होकर 122.52 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक भास्कर अखबार का प्रकाशन करने वाली मीडिया कंपनी डीबी कॉर्प लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में तीन गुना होकर 122.52 करोड़ रुपये रहा है। विभिन्न खंडों के बेहतर प्रदर्शन से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
नयी दिल्ली, 22 मई दैनिक भास्कर अखबार का प्रकाशन करने वाली मीडिया कंपनी डीबी कॉर्प लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में तीन गुना होकर 122.52 करोड़ रुपये रहा है। विभिन्न खंडों के बेहतर प्रदर्शन से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
डीबी कॉर्प ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह सूचना दी। एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी ने 41.02 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।
कंपनी की परिचालन आय मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में 16.23 प्रतिशत बढ़कर 617.13 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 530.95 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का लाभ दो गुना से अधिक होकर 425.52 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में 169.08 करोड़ रुपये था।
डीबी कॉर्प की एकीकृत परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में 12.81 प्रतिशत बढ़कर 2,402.08 करोड़ रुपये रही।
डीबी कॉर्प के प्रबंध निदेशक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 सामान्य रूप से प्रिंट मीडिया क्षेत्र और विशेष रूप से दैनिक भास्कर के लिए निरंतर वृद्धि का एक और वर्ष है।
उन्होंने कहा, ‘‘पिछली कुछ तिमाहियों में जो गति बनी है, वह अंतर्निहित मजबूती को दर्शाती है। हमारे प्रिंट कारोबार के अलावा, रेडियो व्यवसाय और डिजिटल व्यवसाय भी योजना के अनुसार प्रगति कर रहा है और हम इससे उत्साहित हैं...।’’
डीबी कॉर्प के निदेशक मंडल ने 2023-24 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर आठ रुपये प्रति इक्विटी शेयर का तीसरा अंतरिम लाभांश देने की सिफारिश की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

