जरुरी जानकारी | डीबी कॉर्प का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत घटकर 82.6 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया समूह डीबी कॉर्प लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 17.63 प्रतिशत घटकर 82.57 करोड़ रुपये रहा।
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर मीडिया समूह डीबी कॉर्प लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 17.63 प्रतिशत घटकर 82.57 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने मंगलवार को कहा कि मानसून की अवधि के विस्तार, बाजार की सुस्त गतिविधियों और उपभोक्ता खर्च घटने के कारण मुनाफा घटा है।
डीबी कॉर्प ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसे 100.25 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 4.62 प्रतिशत घटकर 558.95 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 586.04 करोड़ रुपये थी।
सितंबर तिमाही में डीबी कॉर्प का कुल खर्च मामूली बढ़कर 472.17 करोड़ रुपये रहा।
वित्तवर्ष 2025 की सितंबर तिमाही में ‘प्रिंटिंग, प्रकाशन और संबद्ध व्यवसाय’ से इसका राजस्व छह प्रतिशत घटकर 517.58 करोड़ रुपये रहा।
हालांकि, रेडियो व्यवसाय से राजस्व 16.31 प्रतिशत बढ़कर 41.41 करोड़ रुपये हो गया।
इस बीच, एक अलग सूचना में डीबी कॉर्प ने कहा कि निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर पांच रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश देने को मंजूरी दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

