MI vs DC, IPL 2024 20th Match: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 235 रनों का विशाल लक्ष्य, रोहित शर्मा के बाद रोमारियो शेफर्ड ने लूटी महफिल
सूर्यकुमार यादव की वापसी यादगार नहीं रही. एनरिक नोर्किया ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया. सूर्यकुमार केवल दो गेंद खेल पाए. उन्होंने लॉफ्टेड ड्राइव खेलने के प्रयास में मिडऑन पर कैच दिया. किशन भी अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए. उन्होंने अक्षर की गेंद पर वापस कैच थमाने से पहले बाएं हाथ के इस स्पिनर और नोर्किया पर छक्के लगाए.
मुंबई: रोहित शर्मा से मिली आक्रामक शुरुआत और रोमारियो शेफर्ड की 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने बीच के ओवरों में धीमा पड़ने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में रविवार को यहां पांच विकेट पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. MI vs DC, IPL 2024 20th Match: यहां देखें मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच का स्कोर बोर्ड
रोहित शर्मा (27 गेंद पर 49 रन) और ईशान किशन (23 गेंद पर 42 रन) भले ही अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए लेकिन उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. उनके आउट होने के बाद टिम डेविड (21 गेंद पर नाबाद 45 रन), कप्तान हार्दिक पंड्या (33 गेंद पर 39 रन) और शेफर्ड ने अच्छी तरह से जिम्मेदारी संभाली.
शेफर्ड ने एनरिक नोर्किया (65 रन देकर दो विकेट) के पारी आखिरी ओवर में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 32 रन बटोरे. अक्षर पटेल दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 35 रन देकर दो विकेट लिए.
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई के लिए रोहित और किशन ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े. इसमें रोहित का योगदान अधिक था जिन्होंने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया. भारतीय कप्तान ने इशांत शर्मा पर दो चौके लगाकर शुरुआत की और फिर झाई रिचर्डसन की लगातार गेंदों पर छक्के लगाए.
चौथे ओवर में उन्होंने अक्षर पटेल का स्वागत छक्के और चौके से किया. रोहित ने एक अन्य स्पिनर ललित यादव पर भी तीन चौके लगाए, जिससे मुंबई पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 75 रन बनाने में सफल रहा. अक्षर ने हालांकि रोहित को इसके तुरंत बाद बोल्ड करके उन्हें अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए.
सूर्यकुमार यादव की वापसी यादगार नहीं रही. एनरिक नोर्किया ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया. सूर्यकुमार केवल दो गेंद खेल पाए. उन्होंने लॉफ्टेड ड्राइव खेलने के प्रयास में मिडऑन पर कैच दिया. किशन भी अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए. उन्होंने अक्षर की गेंद पर वापस कैच थमाने से पहले बाएं हाथ के इस स्पिनर और नोर्किया पर छक्के लगाए.
अक्षर में बेहतरीन कैच लेकर उनकी पारी चार चौकों और दो छक्कों तक ही सीमित रहने दी. तिलक वर्मा (06) भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए, जिससे मुंबई की परेशानियां बढ़ गई. इससे रन गति धीमी पड़ गई क्योंकि हार्दिक के क्रीज पर रहने के बावजूद दिल्ली के गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया.
डेविड ने रिचर्डसन पर छक्का लगाकर मुंबई के प्रशंसकों में जान भरी. उन्होंने हार्दिक के साथ मिलकर खलील अहमद के आखिरी ओवर में 17 रन बटोरे. नोर्किया के अगले ओवर में भी 16 रन बने लेकिन यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज हार्दिक की पारी का अंत करने में सफल रहा. हार्दिक ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कैच देने से पहले अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया. डेविड और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. डेविड ने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2024 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

