बेटी का पहला जन्मदिन: पानी पूरी विक्रेता ने एक लाख एक हजार पानी पूरी मुफ्त खिलाईं
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पानी पूरी बेचने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर शहर के लोगों को एक लाख एक हजार पानी पूरी निशुल्क खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और समाज को बेटी बचाने का संदेश दिया.
भोपाल, 18 अगस्त : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पानी पूरी बेचने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी के पहले जन्मदिन पर शहर के लोगों को एक लाख एक हजार पानी पूरी निशुल्क खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और समाज को बेटी बचाने का संदेश दिया. भोपाल के कोलार इलाके में गुप्ता पानी पूरी भंडार के नाम से रेहड़ी लगाने वाले अंचल गुप्ता ने एक साल पहले भी अपनी बिटिया ‘अनोखी’ के जन्म के मौके पर लोगों को 50 हजार पानी पूरी निशुल्क खिलाई थीं.
गुप्ता ने बेटी की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को लोगों को ‘‘बेटी है तो कल है’’ का संदेश देते हुए अपनी खुशी जाहिर की और लोगों को दिन भर मुफ्त में एक लाख पानी पूरी खिलाईं. इसके लिए उन्होंने कोलार क्षेत्र के बंजारी मैदान में 50 मीटर लंबे टेंट में 21 स्टॉल लगाए और पानी पूरी खिलाने के लिए 25 लड़कों को दिहाड़ी पर लगाया. यह भी पढ़ें : जदयू विधायक बीमा भारती के विरोध पर नीतीश बोले, लेशी सिंह को मंत्री बनाया जाना ठीक है
आयोजन स्थल पर ‘बेटी वरदान है’, ‘बेटी बचाओ’, ‘बेटी पढ़ाओ’ के बैनर लगे थे. तीन वर्षीय पुत्र और एक वर्षीय बेटी के पिता गुप्ता ने बताया कि पानी पूरी का ठेला लगाकर वह महीने में 15 से 20 हजार रुपये कमा लेते हैं. गुप्ता ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘ बेटी का जन्म मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है. मैं हमेशा से एक बेटी चाहता था. दो साल पहले मेरी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था. भगवान ने पिछले साल 17 अगस्त को मुझे आशीर्वाद के तौर पर बेटी दी है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

