देश की खबरें | पिता की गिरफ्तारी के विरोध में बेटी ने सरकार से साइकल लेने से इनकार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दसवीं कक्षा की एक लड़की ने अपने पिता, जो एक स्थानीय भाजपा नेता हैं, की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए राज्य सरकार से मुफ्त साइकल लेने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी लड़की के स्कूल के प्राचार्य ने शनिवार को दी।
सूरी (पश्चिम बंगाल), 30 जनवरी पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दसवीं कक्षा की एक लड़की ने अपने पिता, जो एक स्थानीय भाजपा नेता हैं, की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए राज्य सरकार से मुफ्त साइकल लेने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी लड़की के स्कूल के प्राचार्य ने शनिवार को दी।
जिले के रामपुरहाट उपसंभाग में कुसुमी हाई स्कूल की छात्रा मोऊतृषा डे ने संस्थान के अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा कि वह साइकल नहीं लेगी क्योंकि उसके पिता को कथित तौर पर झूठे मामलों में गिरफ्तार किया गया था।
स्कूल प्राचार्य श्रीकांत मंडल ने कहा, ‘‘साबुज साथी योजना के तहत शुक्रवार को विद्यार्थियों को साइकल बांटी गयीं। उसने इसे लेने से मना कर दिया। हमने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है और साइकल लौटा दी है।’’
इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों तथा सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को मुफ्त साइकल बांटी जाती हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2015 में योजना शुरू की थी।
बालिका ने आरोप लगाया कि पुलिस ने 17 सितंबर 2020 को उसके पिता को झूठे मामलों में फंसाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
लड़की के पिता और भाजपा के मयूरेश्वर-2 प्रखंड के अध्यक्ष सुशांत डे ने दावा किया कि पुलिस ने पिछले साल झूठे आरोपों के आधार पर उनके खिलाफ एक के बाद एक मामले दर्ज किये और अब वह जमानत पर बाहर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)