देश की खबरें | रिश्वत न दे पाने पर बेटी और नाती ने खींचा बुजुर्ग का स्ट्रेचर : वार्ड ब्वॉय के खिलाफ कार्रवाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अस्पताल में कथित रूप से रिश्वत न दे पाने पर एक बच्चे द्वारा अपने नाना को ले जाने के लिये स्ट्रेचर में धक्का लगाने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने आरोपी वार्ड ब्वॉय को हटा दिया है।
गोरखपुर (उप्र), 20 जुलाई उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अस्पताल में कथित रूप से रिश्वत न दे पाने पर एक बच्चे द्वारा अपने नाना को ले जाने के लिये स्ट्रेचर में धक्का लगाने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने आरोपी वार्ड ब्वॉय को हटा दिया है।
करीब आठ सेकेंड के इस वीडियो में छह साल का बच्चा एक स्ट्रेचर को पीछे से धक्का दे रहा है, जबकि आगे से उसकी मां स्ट्रेचर खींच रही है।
देवरिया के बरहज इलाके के गौरा गांव के छेदी यादव को दो पहले चोट लगने के कारण जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी पत्नी पार्वती और बेटी बिंदू उसकी तीमारदारी में लगी थीं।
बिंदू ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘वार्ड ब्वॉय हर बार पिता की मरहम—पट्टी करवाने के लिये स्ट्रेचर पर ले जाने के एवज में 30 रुपये रिश्वत मांगता था। धन देने से मना करने पर वार्ड ब्वॉय ने मेरे पिता को ड्रेसिंग के लिये ले जाने से इनकार कर दिया। इस पर मैं खुद उनका स्ट्रेचर खींचकर डॉक्टर के पास ले गयी। इस दौरान मेरे छह साल के बेटे शिवम ने पीछे से स्ट्रेचर को धक्का लगाया।’’
यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 794 नए मरीज पाए गए: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
घटना की सूचना पर सोमवार को अस्पताल पहुंचे जिलाधिकारी अमित किशोर के निर्देश पर आरोपी वार्ड ब्वॉय को ड्यूटी से हटा दिया गया।
उन्होंने उप जिलाधिकारी—सदर और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की संयुक्त जांच टीम गठित कर उसे जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।
सोशल मीडिया पर फैले इस वीडियो के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि वह वीडियो करीब दो दिन पुराना है तथा इस घटना में वॉर्ड ब्वॉय प्रथम दृष्ट्या दोषी है और उसे हटा दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)