देश की खबरें | डाटा देश की संपत्ति, निश्चित रूप से सुरक्षित रखा जाना चाहिए : रवि शंकर प्रसाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि डाटा एक राष्ट्रीय संपत्ति हैं और इसका इस्तेमाल समृद्धि हासिल करने के लिये किया जाना चाहिए खासकर स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 18 जुलाई केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि डाटा एक राष्ट्रीय संपत्ति हैं और इसका इस्तेमाल समृद्धि हासिल करने के लिये किया जाना चाहिए खासकर स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में।

उन्होंने यह भी कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए सरकार डाटा सुरक्षा कानून लेकर आई है जिसपर संसद की प्रवर समिति विचार कर रही है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 8,348 नए मामलों के साथ राज्य में पीड़ितों की संख्या 3 लाख के पार.

प्रसाद ने कहा कि डाटा हर हाल में सुरक्षित रहना चाहिए और सरकार ने पिछले साल दिसंबर के पहले हफ्ते में निजी डाटा सुरक्षा विधेयक को मंजूर किया था जिसके तहत निजी और सरकारी कंपनियों समेत व्यक्तिगत डाटा को संभालने के लिये कार्यढांचा तैयार किया जाएगा।

प्रसाद यहां “डाटा निजता, डाटा सुरक्षा और डाटा संप्रभुता” विषय पर दिवंगत ठाकुर प्रसाद शताब्दी स्मृति व्याख्यान में अपनी बात कह रहे थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में पिछले 24 घंटें में 1199 नए मामले पाए गए, 65 की मौत: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह कार्यक्रम आत्मबोध नाम के संगठन ने आयोजित किया था। ठाकुर प्रसाद जनसंघ के नेता थे और 1977 में बिहार सरकार में मंत्री रहे। वह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पिता भी थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “डाटा एक राष्ट्रीय संपदा है। डाटा की इस महान संपदा का समुचित तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए जिससे स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में इससे लाभ मिले। इसलिये न सिर्फ डाटा का स्वामित्व ही महत्वपूर्ण है बल्कि इसकी संप्रभुता भी महत्व रखती है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\