जरुरी जानकारी | डाटा पैटर्न्स के आईपीओ को 119.62 गुना ज्यादा अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की आपूर्ति करने वाली डाटा पैटर्न्स (इंडिया) लि. का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बृहस्पतिवार को 119.62 गुना ज्यादा अभिदान के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र को इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की आपूर्ति करने वाली डाटा पैटर्न्स (इंडिया) लि. का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बृहस्पतिवार को 119.62 गुना ज्यादा अभिदान के साथ बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, अभिदान के आखिरी दिन आईपीओ के तहत निर्धारित 70,97,285 शेयर के मुकाबले 84,89,85,725 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 254.22 गुना, योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के मामले में 190.86 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) को 23.14 गुना ज्यादा अभिदान मिला।

आईपीओ में बिक्री की पेशकश (ओएफएस) के तहत 240 करोड़ रुपये तक के 59,52,550 इक्विटी शेयर शामिल थे।

आईपीओ के तहत मूल्य दायरा 555-585 रुपये प्रति शेयर था।

इससे पहले डेटा पैटर्न्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 176 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड