जरुरी जानकारी | डीएएम कैपिटल का आईपीओ 19 दिसंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 269-283 रुपये प्रति शेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निवेश बैंकिंग कंपनी डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स ने 19 दिसंबर को खुलने जा रहे अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 269-283 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर निवेश बैंकिंग कंपनी डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स ने 19 दिसंबर को खुलने जा रहे अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 269-283 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसका आईपीओ 19 दिसंबर को खुलकर 23 दिसंबर को बंद होगा। निर्गम खुलने के एक दिन पहले बुधवार को एंकर (बड़े) निवेशक शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

आईपीओ के तहत 840.25 करोड़ रुपये मूल्य के 2.97 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जा रही है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।

बिक्री पेशकश (ओएफएस) के दौरान प्रवर्तक धर्मेश अनिल मेहता, निवेशक मल्टीपल्स अल्टरनेट एसेट मैनेजमेंट, आरबीएल बैंक, ईजीएक्सेस फाइनेंशियल सर्विसेज और नरोत्तम सत्यनारायण सेखसरिया अपने शेयरों को बिक्री के लिए रख रहे हैं।

पूरा निर्गम ओएफएस पर आधारित होने से इससे होने वाली सारी आय कंपनी के बजाय सीधे विक्रेता शेयरधारकों के पास जाएगी।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर खरीद होने पर डीएएम कैपिटल का बाजार पूंजीकरण 2,000 करोड़ रुपये आंका गया है।

डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स इक्विटी पूंजी बाजार, विलय एवं अधिग्रहण, निजी इक्विटी (पीई) और वित्तीय सलाह देने वाली फर्म है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\