देश की खबरें | दलित ट्रैक्टर चालक की पीट-पीटकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही जिले के कोइरौना इलाके में शुक्रवार को एक दलित ट्रैक्टर चालक की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
भदोही (उत्तर प्रदेश), चार फरवरी भदोही जिले के कोइरौना इलाके में शुक्रवार को एक दलित ट्रैक्टर चालक की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने इस मामले में एक नामजद और तीन अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने बताया शुक्रवार शाम करीब सात बजे कोइरौना थाना इलाके के बेरवा पहाड़पुर गाँव में नशे की हालत में तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर पर पुवाल लाद कर जा रहा मुंशी गौतम (30) एक स्पीड ब्रेकर पर संतुलन कायम नहीं रख सका और ट्रैक्टर एक साईकिल सवार पर चढ़ गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद मुंशी गौतम ने और तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाया तो वह अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया इस दौरान गौतम नीचे गिर गया तभी उसका पीछा कर रही भीड़ ने उसे पीटना शुरू कर दिया। कुमार के अनुसार उसे घायल हालत सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया इस मामले जय शंकर पांडेय और तीन अज्ञात की खिलाफ गैर इरादतन हत्या हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया और जय शंकर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
मृतक मुंशी गौतम के पिता चंद्रजीत गौतम ने आरोप लगाया है कि भीड़ ने उसके बेटे को पेड़ से बाँध कर पीटा जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस अधीक्षक ने पेड़ से बाँध कर पीटे जाने की बात से इंकार किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

