एजेंसी न्यूज

Bhadohi: हाथरस के बाद अब यूपी के भदोही में दलित किशोरी का शव खेत में मिला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बृहस्पतिवार को एक दलित किशोरी का शव एक खेत में मिला। किशोरी के चेहरे और उसके अन्य अंगों पर चाकू से हमला करने के निशान मिले हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस के मुताबिक घटना जिले के गोपीगंज थाना इलाके के तिवारी पुर गाँव में दोपहर बाद हुई.

Bhadohi: हाथरस के बाद अब यूपी के भदोही में दलित किशोरी का शव खेत में मिला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भदोही (उप्र), एक अक्टूबर. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बृहस्पतिवार को एक दलित किशोरी का शव एक खेत में मिला। किशोरी के चेहरे और उसके अन्य अंगों पर चाकू से हमला करने के निशान मिले हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस के मुताबिक घटना जिले के गोपीगंज थाना इलाके के तिवारी पुर गाँव में दोपहर बाद हुई.

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया की चौदह साल की एक दलित किशोरी दोपहर में शौच को गई थी। उन्होंने बताया कि काफी देर तक नहीं लौटने पर उसका भाई उसे खोजता हुआ पहुंचा तो उसका शव एक खेत में मिला. उन्होंने बताया की शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. यह भी पढ़े | Ahmed Patel COVID-19 Positive: कांग्रेस नेता अहमद पटेल कोविड-19 से संक्रमित.

पुलिस अधीक्षक ने बताया उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा. फिलहाल मौके पर जिले के आला अधिकारी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अपराधियों की खोजबीन की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).