देश की खबरें | मध्य प्रदेश में दलित दंपत्ति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई गई, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में एक बुजुर्ग दलित दंपत्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें जूतों की माला पहनाई गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
अशोक नगर, 19 मई मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में एक बुजुर्ग दलित दंपत्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उन्हें जूतों की माला पहनाई गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दंपत्ति का बेटा कथित तौर पर छेड़छाड़ की एक घटना में शामिल था।
एक अधिकारी ने बताया कि दंपत्ति से मारपीट की घटना मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलोरा गांव में शुक्रवार को हुई।उन्होंने कहा कि इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, ये सभी लोग फरार हैं।
मुंगावली थाने के प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने कहा कि दंपत्ति का बेटा कथित तौर पर एक आरोपी की पत्नी से छेड़छाड़ में शामिल था। घटना के बाद इस दलित परिवार ने गांव छोड़ दिया था।
उन्होंने बताया कि ये दंपत्ति हाल ही में गांव आया था।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों ने 65 वर्षीय दलित व्यक्ति और उनकी 60 वर्षीय पत्नी को कथित तौर पर एक खंभे से बांध दिया, उनके साथ मारपीट की और उन्हें जूतों की माला पहनाई।
उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को 10 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा), 149 (सामान्य उद्देश्य के साथ गैरकानूनी सभा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 294 (अश्लील हरकत) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

