देश की खबरें | कोलकाता मेट्रो में अधिक सुविधाओं से युक्त डालियान डिब्बे का परिचालन शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता मेट्रो रेलवे ने उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में विशेष सुविधाओं से युक्त डालियान नामक एक ट्रेन डिब्बे का परिचालन शुरु किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, छह अगस्त कोलकाता मेट्रो रेलवे ने उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में विशेष सुविधाओं से युक्त डालियान नामक एक ट्रेन डिब्बे का परिचालन शुरु किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
डालियान डिब्बे चौड़े दरवाजे, बैठने की अधिक क्षमता और बेहतर वातानुकूलन जैसी सुविधाओं से युक्त है।
कोलकाता मेट्रो रेलवे के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि रैक (एमआर-513) को पांच अगस्त को दोपहर 12.06 बजे शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित दमदम स्टेशन से पहली रवाना किया गया और यह अपराह्न एक बजे कवि सुभाष स्टेशन से वापस हुआ।
उन्होंने कहा, ''इस प्रकार के डिब्बे में मौजूदा वातानुकूलित डिब्बे की तुलना में 100 मिलीमीटर चौड़े दरवाजे हैं। इसके अलावा, इसमें बैठने की अधिक क्षमता, बेहतर वातानुकूलन और शोर कम होने जैसी सहित अन्य सुविधाएं भी हैं।''
एक डालियान डिब्बे का पिछले साल से ही इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि यात्रियों के अनुकूल कई सुविधाओं वाले दो डिब्बे 26 मई को यहां नोआपाड़ा शेड लाये गए थे। इन दो डिब्बों में से एक डिब्बे को पांच अगस्त को मौजूदा बेड़े में शामिल किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि अगले साल ऐसे ग्यारह और डिब्बे आने की उम्मीद है। इस बीच, मेट्रो रेलवे प्राधिकारियों ने पांच अगस्त को न्यू गरिया (कवि सुभाष)-रूबी क्रॉसिंग (हेमंत मुखोपाध्याय) मार्ग पर यात्रियों की 50 प्रतिशत अधिक संख्या दर्ज की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

