देश की खबरें | दलाई लामा ने अपने 90वें जन्मदिन के संदेश में आभार व्यक्त किया; कहा, दया शांति का आधार है
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दलाई लामा ने शुक्रवार को अपने 90वें जन्मदिन के अवसर पर दुनिया भर से मिले अपार प्रेम, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 11 जुलाई दलाई लामा ने शुक्रवार को अपने 90वें जन्मदिन के अवसर पर दुनिया भर से मिले अपार प्रेम, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
निर्वासित तिब्बती सरकार की ओर से जारी संदेश में कहा गया है, ‘‘प्रिय भाइयों और बहनों, मेरे 90वें जन्मदिन पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं आपके इस नेक कार्य की बहुत सराहना करता हूं। मुझे लगता है कि मेरा जीवन दुनिया भर के लोगों के लिए कुछ लाभकारी रहा है, और मैं अपना शेष समय दूसरों की सेवा में समर्पित करता हूं।’’
14वें दलाई लामा, तेनजिन ग्यात्सो, जिन्हें ल्हामा थोंडुप के नाम से भी जाना जाता है, का 90वां जन्मदिन छह जुलाई को था। उनकी शिक्षाओं ने दुनिया भर के विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के लाखों लोगों को प्रेरित किया है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में समारोह आयोजित किए गए।
अपने संदेश में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु ने कहा, ‘‘जैसा कि मैं अक्सर अपने मित्रों और शुभचिंतकों से कहता हूं, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप मेरे इस प्रयास में शामिल हों, स्नेही बनें और दूसरों की सेवा में एक सार्थक जीवन जिएं, यही मेरे लिए सबसे अच्छा जन्मदिन का उपहार होगा।’’
उन्होंने कहा कि 90वां जन्मदिन पारंपरिक रूप से किसी के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने करुणा और दया के संदेश को फैलाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है जिसे वह इस दुनिया में शांति और खुशी का आधार मानते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

