देश की खबरें | दही हांडी उत्सव: एहतियात के तौर पर बीएमसी ने सरकारी अस्पतालों में 125 बिस्तरों की व्यवस्था की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले दही हांडी उत्सव के दौरान ‘गोविंदा’ के घायल होने की आशंका को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिक (बीएमसी) ने एहतियातन बीएमसी के अस्पतालों में 125 बिस्तरों को पहले से तैयार रखा है।

मुंबई, सात सितंबर जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले दही हांडी उत्सव के दौरान ‘गोविंदा’ के घायल होने की आशंका को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिक (बीएमसी) ने एहतियातन बीएमसी के अस्पतालों में 125 बिस्तरों को पहले से तैयार रखा है।

उत्सव के दौरान एक सामूहिक गतिविधि के तहत मानव पिरामिड बनाया जाता है और हवा में लटकी ‘दही हांडी’ (दही से भरे मिट्टी के बर्तन) को फोड़ा जाता है। इसमें शामिल सभी लोगों को ‘गोविंदा’ कहा जाता है।

मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में बृहस्पतिवार को दही हांडी उत्सव मनाया जाएगा। यह कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का हिस्सा होता है, जो भगवान कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। त्योहार के दौरान ‘गोविंदा’ हवा में लटकी ‘दही हांडी’ को तोड़ने के लिए एक मानव पिरामिड बनाते हैं।

बीएमसी ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि 125 बिस्तरों में से 10 सायन अस्पताल में, सात केईएम (किंग एडवर्ड मेमोरियल) अस्पताल में, चार नायर अस्पताल में और शेष शहर और उपनगरों के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैयार किए गए हैं।

बीएमसी के अनुसार, इन अस्पतालों में घायल गोविंदाओं के इलाज के लिए तीन शिफ्ट में स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिन्हें इंजेक्शन, दवाएं और सर्जरी सामग्री तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मामूली रूप से चोटिल गोविंदाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाएगी, जबकि जिन्हें लंबे समय तक इलाज की जरूरत होगी उनके लिए भी व्यवस्था की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी