देश की खबरें | दादरी पुलिस ने इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को यहां मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा (उप्र), चार जुलाई पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को यहां मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ के बाद बदमाश के पास से अवैध हथियार और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: टिड्डी दलों से निपटने के लिए जैसलमेर पहुंचा वायुसेना का हेलीकॉप्टर.

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दादरी थाना पुलिस अंधपुर मोड़ के पास जांच कर रही थी। मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों को शक होने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश इरशाद के पैर में लगी।

यह भी पढ़े | दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों का स्थायी समाधान भगवान बुद्ध के आदर्शों से मिल सकता है: PM मोदी.

सिंह ने बताया कि इरशाद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि यह बदमाश दादरी थाना क्षेत्र में हुई एक डकैती के मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ लूटपाट, हत्या के प्रयास तथा चोरी के छह मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर