देश की खबरें | दादरा, नगर हवेली तथा दमन दीव ने हासिल किया हर घर नल से जल का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश दादरा व नगर हवेली और दमन दीव ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल के लक्ष्‍य को हासिल कर लिया है ।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई केंद्र शासित प्रदेश दादरा व नगर हवेली और दमन दीव ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल के लक्ष्‍य को हासिल कर लिया है ।

जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि दादरा व नगर हवेली और दमन दीव केंद्र शासित प्रदेश की टीम ने दो साल से भी कम समय में हर घर नल से जल के लक्ष्‍य को हासिल किया है ।

इससे पहले, गोवा, तेलंगाना, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और पुडुचेरी भी इस लक्ष्य को हासिल कर चुके हैं ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, हरियाणा भी हर घर नल से जल पहुंचने वाला राज्‍य बनने की तरफ बढ़ रहा है। हरियाणा के 22 जिलों में महेंद्रगढ़ 19वां जिला है जो गुरुवार को हर घर जल जिला बन गया है। इसके साथ ही प्रदेश के 19 जिलों में घर घर पानी का कनेक्‍शन पहुंच गया है।

जल शक्ति मंत्रालय ने 15 अगस्‍त, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद जल जीवन मिशन- हर घर जल योजना शुरू की। उसके बाद से 30 जुलाई 2021 तक 4 करोड़ 61 लाख 63 हजार 405 नए नल कनेक्‍शन इस योजना के तहत दिये गए हैं।

शेखावत ने कहा कि अब कारगिल-लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्र के बीच बसे गांवों में भी नल कनेक्शन पहुंचना शुरू हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट