देश की खबरें | केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर डकैतों ने साढ़े चार करोड़ रुपये लूटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में पलक्कड़ जिले के निकट पुथुसेरी में डकैतों के एक गिरोह ने एक राजमार्ग पर एक कार सवार यात्रियों पर हमला किया और उनके पास से साढ़े चार करोड़ रुपये की नकदी लेकर फरार हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पलक्कड (केरल), 30 जुलाई केरल में पलक्कड़ जिले के निकट पुथुसेरी में डकैतों के एक गिरोह ने एक राजमार्ग पर एक कार सवार यात्रियों पर हमला किया और उनके पास से साढ़े चार करोड़ रुपये की नकदी लेकर फरार हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार तड़के हुई। उसने बताया कि डकैतों के एक गिरोह ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा ट्रक खड़ा कर कार को रोका और लूटपाट की।
पुलिस के अनुसार घटना के बाद कार सवार तीन यात्रियों ने पलक्कड़ जिले के कसाबा पुलिस थाने को इस संबंध में सूचना दी।
पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के हवाले से बताया कि लगभग 15 सदस्यों वाले एक गिरोह ने एक ट्रक की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और उनकी कार को रोका।
पुलिस ने बताया, "इसके बाद, गिरोह के सदस्य कई वाहन में आये और हमला कर किया। कार सवार यात्रियों के साथ मारपीट की गई। कार में सवार लोगों का दावा है कि उनसे लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये लूट लिये गये।"
पुलिस ने बताया कि उसने टोल बूथों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। उसने बताया कि अपराधियों ने अपनी कारों पर फर्जी पंजीकरण नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया है।
पुलिस के अनुसार कार बेंगलुरु से मलप्पुरम जा रही थी और पैसे के स्रोत की भी जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)