जरुरी जानकारी | डाबर को मार्च में समाप्त तिमाही में 377.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में उसे 281.60 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था और इस तरह उसके शुद्ध मुनाफे में 33.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में शुक्रवार को बताया कि वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में उसे 281.60 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ था और इस तरह उसके शुद्ध मुनाफे में 33.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
डाबर ने बताया कि 31 मार्च 2021 को समाप्त हुई चौथी तिमाही में उसकी आय 25.27 प्रतिशत बढ़कर 2,336.79 करोड़ रुपये हो गई। जो पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 1,865.36 करोड़ रुपए रही थी।
डाबर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा, ‘‘बाजार में चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद डाबर ने लगातार दूसरी तिमाही में दो अंकों में वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान व्यापार में 25.6 प्रतिशत अधिक लाभ के साथ कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत बनी हुई है।’’
वही उपभोक्ता देखभाल व्यवसाय खंड में डाबर की आय वित्तीय वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 26.36 फीसदी बढ़कर 2,009.63 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,590.38 करोड़ रुपये थी।
इसके अलावा वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में कंपनी के खाद्य कारोबार की आय भी 24.93 प्रतिशत वृद्धि के साथ 274.14 करोड़ रुपये रही। जो पिछली वित्त वर्ष की इसी अवधि में 219.44 करोड़ रुपये थी।
इस बीच डाबर ने शेयर बाजार को सूचित किया कि शुक्रवार को हुई बैठक में कंपनी के बोर्ड ने एक रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर 3 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। कंपनी का शेयर 538.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

