एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डाबर इंडिया का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 6.24 प्रतिशत बढ़कर 506.44 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दैनिक उपभोग के उत्पाद बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 6.24 प्रतिशत बढ़कर 506.44 करोड़ रुपये हो गया।

जरुरी जानकारी | डाबर इंडिया का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ 6.24 प्रतिशत बढ़कर 506.44 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 31 जनवरी दैनिक उपभोग के उत्पाद बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 6.24 प्रतिशत बढ़कर 506.44 करोड़ रुपये हो गया।

डाबर इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को यह सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 476.65 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में डाबर का परिचालन राजस्व सात प्रतिशत बढ़कर 3,255.06 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 3,043.17 करोड़ रुपये था।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डाबर इंडिया का कुल खर्च 7.82 प्रतिशत बढ़कर 2,720.62 करोड़ रुपये हो गया।

डाबर आंवला, डाबर वाटिका और जूस ब्रांड रियल जैसे उत्पादों की विक्रेता कंपनी ने तिमाही नतीजों पर जारी बयान में कहा, ‘‘इसमें घरेलू एवं व्यक्तिगत देखभाल और खाद्य एवं पेय पदार्थ व्यवसाय दोनों के स्थिर प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभाई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).