देश की खबरें | दाभोलकर हत्याकांड : चश्मदीद ने दो हत्यारों की पहचान की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नरेन्द्र दाभोलकर हत्या मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी ने शनिवार को पुणे की एक निचली अदालत में कथित शूटर शरद कालास्कर और सचिन अंदुरे की पहचान कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुणे, 19 मार्च नरेन्द्र दाभोलकर हत्या मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी ने शनिवार को पुणे की एक निचली अदालत में कथित शूटर शरद कालास्कर और सचिन अंदुरे की पहचान कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लोक अभियोजक प्रकाश सूर्यवंशी ने बताया कि पुणे नगर निगम में काम करने वाले एक सफाईकर्मी किरण काम्बले (46) ने कालास्कर और अंदुरे की पहचान कर ली है।

सूर्यवंशी ने बताया, ‘‘अपना काम पूरा करने के बाद वह (काम्बले) एक पटरी पर बैठा था, तभी उसे पटाखे की तरह आवाज सुनाई दी। जब उसने आवाज की दिशा में देखा तो उसने दो लोगों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारते देखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये दोनों उसी दिशा में दौड़ने लगे थे, जिधर वह (काम्बले) बैठा था। वे पुलिस चौकी के पास पहुंचे और वहां पार्क की गई मोटरसाइकिल लेकर घटनास्थल से फरार हो गये। उसके बाद काम्बले घटनास्थल पर पहुंचा और एक व्यक्ति को खून से लथपथ जमीन पर गिरा पाया।’’

सूर्यवंशी ने कहा कि जिरह के दौरान काम्बले से पुलिस को बयान देने में देरी के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा कि काम्बले से 23 मार्च को भी जिरह की जाएगी।

अंधविश्वास के कट्टर विरोधी दाभोलकर की पुणे में 20 अगस्त 2013 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज