देश की खबरें | दाभोलकर हत्याकांड: आरोप तय करने पर बहस तीन सितंबर तक टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे की निचली अदालत ने तर्कवादी डॉ नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में आरोप तय करने के लिए दलीलों पर सुनवाई शुक्रवार को तीन सितंबर तक स्थगित कर दी। बचाव पक्ष के एक वकील ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था।

पुणे, 20 अगस्त पुणे की निचली अदालत ने तर्कवादी डॉ नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में आरोप तय करने के लिए दलीलों पर सुनवाई शुक्रवार को तीन सितंबर तक स्थगित कर दी। बचाव पक्ष के एक वकील ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था।

आरोप तय करने पर बहस शुक्रवार को शुरू होने की संभावना थी। इसके बाद मुकदमा शुरू होता।

बचाव पक्ष के वकील प्रकाश सालसिंगिकर ने कहा कि आरोपी वीरेंद्र सिंह तावड़े की जमानत याचिका अदालत में लंबित है।

उन्होंने कहा, "हमने स्पष्टीकरण मांगते हुए एक आवेदन दिया है कि क्या सीबीआई फोरेंसिक विज्ञान विभाग, गुजरात के निदेशक द्वारा दी गई फोरेंसिक रिपोर्ट पर भरोसा करना चाहती है। सीबीआई ने 2017 में एक सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, हालांकि, बंबई उच्च न्यायालय ने उन्हें निर्देश दिए जाने तक इसे प्रस्तुत नहीं करने को कहा था।’’

उन्होंने कहा कि जमानत याचिका पर दलीलों पर बहस के साथ-साथ आरोप तय करने के लिए होने वाली दलीलों के लिए यह रिपोर्ट महत्वपूर्ण है।

विशेष अभियोजक प्रकाश सूर्यवंशी ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने दोनों पक्षों से कहा कि वह इस मुद्दे पर अभियोजन पक्ष का जवाब नहीं मांगेंगे, लेकिन आरोप तय करने पर सुनवाई तीन सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\