देश की खबरें | मुंबई में 'डब्बा ट्रेडिंग' और ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी की छापेमारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मुंबई में अवैध 'डब्बा ट्रेडिंग' और ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत छापेमारी की। ये नेटवर्क करोड़ों रुपये की धनराशि का लेन-देन कर रहे थे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 15 जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मुंबई में अवैध 'डब्बा ट्रेडिंग' और ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत छापेमारी की। ये नेटवर्क करोड़ों रुपये की धनराशि का लेन-देन कर रहे थे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
ईडी ने मुंबई में चार ठिकानों से लगभग 3.3 करोड़ रुपये की "बेहिसाब" नकदी, कुछ लग्जरी घड़ियां और आभूषण, विदेशी मुद्रा और महंगे वाहन जब्त किए हैं।
सूत्रों ने बताया कि कार्रवाई अब भी जारी है।
'डब्बा ट्रेडिंग' शेयरों में व्यापार के एक अवैध और अनियमित रूप को संदर्भित करता है।
उन्होंने बताया कि इस जांच के तहत वीमनी, वीएम ट्रेडिंग, स्टैंडर्ड ट्रेड्स लिमिटेड, आईबुल कैपिटल लिमिटेड, लोटसबुक, 11स्टार्स और गेमबेटलीग जैसे कुछ ऑनलाइन ट्रेडिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।
धन शोधन का यह मामला मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित लसुड़िया थाने में जनवरी में दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है।
ईडी को संदेह है कि कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म "व्हाइट-लेबल" ऐप्स (मोबाइल एप्लिकेशन) के माध्यम से संचालित होते थे और उनके प्रशासनिक अधिकारों का आदान-प्रदान आरोपियों द्वारा "लाभ-साझाकरण" के आधार पर किया जाता था।
उन्होंने बताया कि कुछ हवाला कारोबारियों और फंड संचालकों की पहचान कर ली गई है तथा उनके डिजिटल और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

