विदेश की खबरें | द. अफ्रीका में कोविड-19 के आधे से अधिक वयस्क रोगियों में लक्षण नहीं दिखे: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि देश में कोविड-19 के लगभग 50 से 66 प्रतिशत वयस्क रोगियों में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिखे हैं जबकि कई लोगों के संक्रमित होने का पता नहीं चल पा रहा है।

जोहानिसबर्ग, 11 जुलाई दक्षिण अफ्रीका के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि देश में कोविड-19 के लगभग 50 से 66 प्रतिशत वयस्क रोगियों में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिखे हैं जबकि कई लोगों के संक्रमित होने का पता नहीं चल पा रहा है।

चीन के वुहान शहर से फैलने शुरू हुए कोरोना वायरस से दक्षिण अफ्रीका में लगभग 2,50,000 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 3,860 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | भारतीय अमेरिकी शख्स लगातार पांचवी बार GOP सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि निर्वाचित.

ऑक्सफॉर्ड विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किये जा रहे अंतरराष्ट्रीय टीका परीक्षण में दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधि डॉक्टर शब्बीर मदही के अनुसार, ''कोविड-19 के अधिकतर मामलों का पता नहीं चल पा रहा है।''

मदही ने शुक्रवार को सीएनबीसी को दिये साक्षात्कार में कहा कि बड़ी संख्या में रोगियों में लक्षण नहीं दिखाई देने के कारण टीके के परीक्षण में दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़े | TikTok को मोबाइल फोन से हटाने के निर्देश वाला ईमेल कर्मचारियों को गलती से गया: अमेजन.

उन्होंने कहा कि पहले जैसा अनुमान था, उसके मुकाबले बहुत अधिक संख्या में रोगियों में लक्षण नहीं दिखाई दिये हैं।

उन्होंने कहा कि अनुमान है कि कोविड-19 के सभी मामलों में से केवल 10 प्रतिशत मामलों की ही आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई है।

मदही ने कहा कि संक्रमित पाए गए कुल बच्चों में से लगभग 80 प्रतिशत बच्चों में लक्षण नहीं पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\