खेल की खबरें | पैट्रिक के दो गोल से चेक गणराज्य ने स्कॉटलैंड को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पैट्रिक ने 42वें और 52वें मिनट में गोल दागे। बायर्न लीवरक्यूसेन के इस खिलाड़ी का दूसरा गोल दर्शनीय रहा। स्कॉटलैंड ने चेक गणराज्य के गोल पर हमला किया लेकिन गेंद से कब्जा खो दिया जो पैट्रिक के पास पहुंची। पैट्रिक ने देखा कि विरोधी टीम के गोलकीपर डेविड मार्शल अपनी जगह पर नहीं है। चेक गणराज्य के खिलाड़ी ने इसका फायदा उठाकर लंबी दूरी से ही दनदनाता हुआ शॉट मारा जो गोल में चला गया।

पैट्रिक ने 42वें और 52वें मिनट में गोल दागे। बायर्न लीवरक्यूसेन के इस खिलाड़ी का दूसरा गोल दर्शनीय रहा। स्कॉटलैंड ने चेक गणराज्य के गोल पर हमला किया लेकिन गेंद से कब्जा खो दिया जो पैट्रिक के पास पहुंची। पैट्रिक ने देखा कि विरोधी टीम के गोलकीपर डेविड मार्शल अपनी जगह पर नहीं है। चेक गणराज्य के खिलाड़ी ने इसका फायदा उठाकर लंबी दूरी से ही दनदनाता हुआ शॉट मारा जो गोल में चला गया।

मार्शल ने पीछे मुड़कर दौड़ते हुए गेंद को गोल में जाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन उनके हाथ नाकामी लगी।

यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा ने कहा है कि 49.7 मीटर की दूरी से किया गया यह गोल टूर्नामेंट का सबसे लंबी दूरी से किया गया गोल है। पिछला रिकॉर्ड जर्मनी के मिडफील्डर तोरस्तेन फ्रिंग्स के नाम पर था जिन्होंने यूरो 2004 में 38.6 मीटर की दूरी से गोल किया था।

पैट्रिक ने इससे पूर्व पहले हाफ में व्लादिमीर कोफाल के क्रॉस पर हैडर से गोल दागकर चेक गणराज्य को बढ़त दिलाई थी।

पैट्रिक चेक गणराज्य की ओर से 27 मैचों में 13 गोल कर चुके हैं।

इस जीत से चेक गणराज्य की टीम एक मैच में तीन अंक के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर है। इंग्लैंड के भी तीन अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण चेक गणराज्य शीर्ष पर है। स्कॉटलैंड खाता खोले बिना अंतिम स्थान चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\