देश की खबरें | गोवा में चेक नागरिक पर प्रतिबंधित जीपीएस डिवाइस रखने का मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा से दोहा जाने वाली उड़ान में सवार होने का प्रयास करते समय प्रतिबंधित ‘जीपीएस डिवाइस’ ले जाने के आरोप में पुलिस ने 54 वर्षीय एक चेक नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पणजी, 10 दिसंबर गोवा से दोहा जाने वाली उड़ान में सवार होने का प्रयास करते समय प्रतिबंधित ‘जीपीएस डिवाइस’ ले जाने के आरोप में पुलिस ने 54 वर्षीय एक चेक नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को उत्तरी गोवा के मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच के दौरान आरोपी मार्टिन पोल्स्नी के बैग में ‘गार्मिन एज 540 जीपीएस डिवाइस (साइक्लोकंप्यूटर)’ मिला।
अधिकारी ने बताया कि पोल्स्नी को सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे कतर एयरवेज की उड़ान से दोहा जाना था।
उन्होंने बताया कि पोल्स्नी के बैग में जो ‘डिवाइस’ मिली है, वह भारत में प्रतिबंधित है।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आरोपी इस उपकरण का उपयोग करने के लिए किसी सक्षम प्राधिकारी से जारी कोई लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सका।’’
अधिकारी ने बताया कि चेक नागरिक के खिलाफ भारतीय वायरलेस टेलीग्राफी अधिनियम, 1933 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गोवा पुलिस के समक्ष पेश होने का नोटिस जारी किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2024 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

