देश की खबरें | नौका में सिलेंडर विस्फोट: मंगलुरु तट से तमिलनाडु के 11 मछुआरों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु के तटीय क्षेत्र में रविवार को मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली एक नौका में सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गयी लेकिन भारतीय तटरक्षक की त्वरित कार्रवाई से नौका में फंसे मछुआरों की जान बचा ली गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मंगलुरु, 11 जनवरी मंगलुरु के तटीय क्षेत्र में रविवार को मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली एक नौका में सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गयी लेकिन भारतीय तटरक्षक की त्वरित कार्रवाई से नौका में फंसे मछुआरों की जान बचा ली गई।

तमिलनाडु से आई नौका पर रखा सिलेंडर उस वक्त फट गया जब यह न्यू मंगलोर बंदरगाह से पश्चिम की ओर करीब 140 समुद्री मील दूर थी।

नौका पर सवार लोगों ने तत्काल तटरक्षक से संपर्क किया।

मछुआरों की मदद के लिए तटरक्षक के दो गश्ती पोत पहुंचे।

रविवार तड़के समुद्र के ऊपर गश्त कर रहे एक डोर्नियर विमान को भी तेजी से नौका का पता लगाने के लिए इलाके में भेजा गया।

अधिकारियों ने न केवल नौका का पता लगाया बल्कि खतरे में फंसे मछुआरों के साथ संपर्क भी स्थापित किया।

तब तक आईसीजीएस सचेत और सुजीत जहाज मौके पर पहुंच गये और गंभीर रूप से घायलों को निकालकर चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गयी।

मछुआरों को शाम तक न्यू मंगलोर बंदरगाह पर लाया गया।

घटना में 36 प्रतिशत तक जल गये एक मछुआरे को यहां सरकारी वेनलॉक अस्पताल पहुंचाया गया।

अन्य सभी मछुआरे सुरक्षित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now