Cyclone Tauktae: सीएम उद्धव ठाकरे ने दिया तटीय जिलों के प्राधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश, चक्रवात ‘तौकते’ से भारी बारिश की संभावना

चक्रवात ‘तौकते’ के बारे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की चेतावनी के मद्देनजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के तटीय जिलों में प्राधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए चौकन्ना रहने और साजोसामान तैयार रखने के निर्देश दिए हैं.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई, 15 मई : चक्रवात ‘तौकते’ (Cyclone Tauktae) के बारे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की चेतावनी के मद्देनजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने राज्य के तटीय जिलों में प्राधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए चौकन्ना रहने और साजोसामान तैयार रखने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शुक्रवार देर रात जारी एक बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया, ‘‘चौकन्ना रहिए और जहां भी जरूरत पड़े बचाव अभियान चलाएं.’’

ठाकरे ने कहा कि इस चक्रवात का असर पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग जिलों में पड़ सकता है और इन जिलों के जिलाधीशों को बचाव उपकरण और श्रमबल के लिहाज से सभी आवश्यक एहतियात बरतने के लिए कहा गया है. यह भी पढ़ें : West Bengal: राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने चुनाव के बाद ​हुई हिंसा से प्रभावित इलाकों का किया दौरा

बयान में कहा गया है कि ठाकरे ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के दौरान यह बात कही. चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यह बैठक हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड