विदेश की खबरें | चक्रवात ‘सितरंग’ के कारण बांग्लादेश में 18 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक, चक्रवात ‘सितरंग’ मंगलवार को तड़के बांग्लादेश के तटीय हिस्सों में पहुंचा और बाद में कमजोर पड़ गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक, चक्रवात ‘सितरंग’ मंगलवार को तड़के बांग्लादेश के तटीय हिस्सों में पहुंचा और बाद में कमजोर पड़ गया।

खबर के मुताबिक, कोमिला जिले में सोमवार देर रात घर पर पेड़ गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि भोला जिले में पेड़ के नीचे दबने और डूबने से चार लोगों की जान चली गई।

इसके मुताबिक, ढाका में एक बहुमंजिला इमारत की रेलिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि गोपालगंज जिले में एक पेड़ गिरने की घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई।

खबर के मुताबिक, मुंशीगंज जिले में घर पर पेड़ गिरने से एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई।

आपदा प्रबंधन और राहत मंत्रालय के राज्य मंत्री इनामुर रहमान ने मंगलवार को ढाका में प्रेसवार्ता में कहा कि चक्रवात से पूरे बांग्लादेश में लगभग 10,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 6,000 हेक्टेयर कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है।

बंगाल की खाड़ी में बने ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘सितरंग’ के बांग्लादेश के तट की ओर बढ़ने से पहले अधिकारियों को सोमवार को हजारों लोगों को सुरक्षित आश्रयों में पहुंचाना पड़ा था।

चक्रवात के प्रभाव के चलते देश भर में लगभग पूरे दिन भारी बारिश हुई, जिससे दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों के कई इलाकों में जलभराव हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस