देश की खबरें | चक्रवात निवार : अधिकारियों ने तमिलनाडु में फसलों को हुए नुकसान का आकलन शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों ने चक्रवात निवार से हुए फसलों के नुकसान का प्राथमिक मूल्यांकन शुरू कर दिया है और किसानों ने पर्याप्त मुआवजे की मांग की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, दो दिसंबर तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों ने चक्रवात निवार से हुए फसलों के नुकसान का प्राथमिक मूल्यांकन शुरू कर दिया है और किसानों ने पर्याप्त मुआवजे की मांग की है।

इस चक्रवात ने 26 नवंबर तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच तट को पार किया था, फलस्वरूप कुड्डालोर, अरियालूर, चेंगलपट्टू, चेन्नई और तिरूवनमलाई समेत 18 जिलों में भारी नुकसान हुआ था।

यह भी पढ़े | Haryana Shockers: अश्लील वीडियो बनाकर शख्स दो साल तक करता रहा बलात्कार, हुआ गिरफ्तार.

कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित जिलों से प्राप्त फसल के नुकसान के अनुमान, अनुकूल कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी को सौंपे जायेंगे।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक अनुमान के अनुसार रानीपेट जिले में करीब 3.10 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ और 5,734 एकड़ क्षेत्र में धान समेत कई फसलें पूरी तरह नष्ट हो गयीं।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Faridabad: फरीदाबाद में कोविड-19 से पांच और मरीजों की मौत, 263 नए मामले सामने आए.

तिरुवनमलाई जिले के किसानों को अफसोस है कि लगातार बारिश एवं निवार से प्याज की उनकी फसल नष्ट हो गयी।

किसान अरुमुगम ने कहा, ‘‘ पिछले एक महीने से तिरुवनमलाई जिले में भारी वर्षा हो रही है। इसके और चक्रवात निवार के कारण वर्षा का पानी खेतों में जमा हो गया और 50 एकड़ में खड़ी प्याज की फसल नष्ट हो गयी।’’

विल्लुपुरम जिले में धान के अलावा दालों, मूंगफली, गन्ने की फसलें और बागवानी की फसलें पानी में डूब गयीं । जिले में 9000 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें नष्ट हो गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड