देश की खबरें | चक्रवात ‘बिपरजॉय’ : केन्द्रीय गृह सचिव ने तैयारियों का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभावों से निपटने के लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों और गुजरात प्रशासन की तैयारियों का रविवार को जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 जून केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभावों से निपटने के लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों और गुजरात प्रशासन की तैयारियों का रविवार को जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चक्रवात ‘गंभीर चक्रवातीय तूफान’ में बदल गया है और उसके 15 जून को गुजरात के कच्छ जिले से लेकर पाकिस्तान के कराची के बीच टकराने की संभावना है।

मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि केन्द्रीय गृह सचिव ने राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की और चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभावों से निपटने के लिए केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों और गुजरात प्रशासन की तैयारियों का जायजा लिया।

आपदा प्रबंधन कानून के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारी समिति देश में आपदा प्रबंधन के लिए विभिन्न नीतियों और योजनाओं के निर्माण के लिए जिम्मेदार है।

चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभावों से निपटने में गुजरात प्रशासन की मदद करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षकों के दल और उपकरण आदि पर्याप्त संख्या में तैनात किए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि गुजरात सरकार ने चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के प्रभावों से निपटने के लिए हरसंभव एहतियाती कदम उठाए हैं और चक्रवात के टकराने के बाद सेवाओं की पुन:बहाली के लिए पूरी तरह तैयार है।

गुजरात के मुख्य सचिव, केन्द्र सरकार के मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों, भारत मौसम विज्ञान विभाग और एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों आदि ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज